दून एयरपोर्ट से एक ही फ्लाइट से जुड़े भुवनेश्वर और श्रीनगर, पहली बार फ्लाइट ने भरी उड़ान

एक ही फ्लाइट से दो शहरों भुवनेश्वर और श्रीनगर से जुड़ गया। विमानन कंपनी इंडिगो ने भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच पहली बार उड़ान भरी। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि देहरादून से पहली बार भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए उड़ान शुरू की गई है। जिससे दोनों शहर देहरादून से सीधी उड़ान से जुड़ गए हैं। पहले दिन इंडिगो के 186 सीटर विमान में सुबह 9:59 बजे भुवनेश्वर से कुल 180 यात्री देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।