फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को चार माह पहले शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया था। अब रुड़की से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसका इंटर का प्रमाणपत्र फर्जी मिला है।गोपेश्वर थाने में मुख्य शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत ने आठ जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि शिव कुमार सैनी ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल की। शिव कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहलचौरी गैरसैंण ब्लॉक में बतौर सहायक अध्यापक तैनात था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
Leave a Reply