विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिटायरमेंट की आयु सीमा पांच साल बढ़ाई, अब 65 वर्ष की आयु तक दे सकेंगे सेवाएं

प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों होने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को विकल्प देना होगा। जिसके बाद उन्हें मुख्य परामर्शदाता के रूप में खाली पदों पर तैनाती दी जाएगी।स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 साल करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा, आयु सीमा बढ़ाने से प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को लाभ मिलेगा। वहीं, राज्य में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी दूर होगी और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डाक्टरों की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।