38वें राष्ट्रीय खेलों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में आज पंजाब की एथलीट महक शर्मा ने जलवा बिखेरा। उन्होंने 87 किग्रा से अधिक के भा रवर्ग में अपने ही तीन पिछले रिकॉर्ड तोड़ कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस शानदार प्रदर्शन से पंजाब यह सुनहरी महक पूरी तरह से छा गईं। इसी वर्ग में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पांडे ने रजत और आंध्र प्रदेश की टी सत्य ज्योति कांस्य पदक जीता।महिला वर्ग में महक ने अपने अंतिम क्लीन एंड जर्क प्रयास में 141 किलोग्राम वजट उठाया, जो उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ 140 किलोग्राम से अधिक था। इसके अलावा उन्होंने स्नैच में भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए 106 किलोग्राम वजन उठाया है। जो उनके पहले के रिकॉर्ड 105 किलोग्राम से बेहतर था।
