उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड प्रदेश में 1050 मेगावाट की तीन पंप स्टोरेज परियोजनाएं बनाएगा। 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप स्टोरेज परियोजना, 300 मेगावाट की लखवाड़-व्यासी पंप स्टोरेज परियोजना और 150 मेगावाट की व्यासी-कटापत्थर पंप स्टोरेज परियोजना के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने और व्यापक व बैंकिंग योग्य विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है।
