राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में तंबाकू नियंत्रण के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान मानकों को पूर्ण करने पर महाविद्यालय को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया। इसके अलावा तंबाकू नियंत्रण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें पूजा ने पहला, प्रीति ने दूसरा और निहारिका व मिथुनी ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में तंबाकू उपभोग से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर विस्तार चर्चा की गई और छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन के खतरों के प्रति जागरूक किया। मनोवैज्ञानिक डॉ. अनुराधा ने कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से चेताया। एनएसएस प्रभारी रिंकूदास भारती ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक करना है।
Leave a Reply