सनातनी होना न होना निजी विषय, राय सुमारी के बजाय मंथन करे हरदाः चौहान

भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा खुद के सनातनी होने के लिए बहस को उनका नितांत निजी विषय बताया और कहा कि इस पर रायसुमारी के बजाय उन्हे आत्मअवलोकन करने की जरूरत है। सोसल मीडिया पोस्ट मे भाजपा पर लगाए गए आरोप मे प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरदा एक वरिष्ठ नेता है और वह बेहतर जानते हैं कि सनातन के सरंक्षण और प्रतिकार उन्होंने कब और कैसे किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अपने सनातन स्वरूप को लेकर आशंकित है और इसकी वजह उन्हे बेहतर पता होगी। हालांकि अनेक ऐसे मौके आये जब कांग्रेस सनातन के पक्ष मे खड़े नही दिखी। रहे जबकि सम भाव से कार्यवाही हुई।