भाजपा ने धामी सरकार के 3 वर्ष को विकसित उत्तराखंड के सफर में मील का पत्थर स्थापित करने वाला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, जनता से किए लगभग सभी वादों को पूरा करते हुए, राज्य का अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिसका नतीजा है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम पर्यटन राज्य की अवधारणा को स्थापित करने में सफल हुए हैं। पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की संबोधित करते हुए उन्होंने बताया, धामी सरकार के सेवा सुशासन और विकास के शानदार 3 वर्ष पर हुए कार्यक्रमों को पार्टी ने भव्य और प्रभावी बनाने में सहयोग किया है। जिसके चलते 22 मार्च से 30 मार्च तक जिला, विधानसभा और फिर ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों में जबरदस्त जनसहभागिता हुई है। उत्तराखंड के सफर में मील का पत्थर साबित हुआ है।
Leave a Reply