मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के 20 पदाधिकारियों को विभिन्न परिषद, आयोग व समितियों में दायित्व सौंपा है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चमोली जिले से हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद व रुद्रप्रयाग जिले से ऐश्वर्या रावत को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग दायित्व सौंपा है। इसके अलावा अल्मोड़ा से गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, देहरादून जिले से श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद, नैनीताल से शांति मेहरा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, भगवत प्रसाद मकवाना को उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग, पिथौरागढ़ से हेमराज बिष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद, चमोली से रामचंद्र गौड़ को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद बनाया गया है।
Leave a Reply