कुमाऊँ भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित हो रहे उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेले माँ पूर्णागिरी मेले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गयी। उन्होंने माँ पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन भी किए। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सरल, सुगम, शांतिपूर्वक व व्यवधान रहित तरीके से श्रद्धालुओं को श्री माँ पूर्णागिरी मंदिर दर्शन कराए जाने के संबंध में अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत को निर्देशित किया गया।
Leave a Reply