विकासनगर क्षेत्र में होली के दिन रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने रेस्टोरेंट में होली मनाने से रोकने पर हुए विवाद के बाद अन्य दोस्तों के साथ मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, सागर (25) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर ग्रांट हरबर्टपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून, दिनेश सिंह बिष्ट (22) पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा हाल किरायेदार ग्राम जस्सोवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून, और अंकुश कटारिया (23) पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया है।
