देहरादून, आजखबर। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का कैंट विधानसभा के अंतर्गत सरदार पटेल मंडल स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मनभावन पैलेस में स्वागत किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का एवं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन के द्वारा मुझे पुनः आपकी सेवा करने एवं संगठन के कार्य को बढ़ाने के लिए पुनः महानगर अध्यक्ष के नाते कार्य करने के लिए भेजा गया। मुझे लगता है हम सब लोगों ने पिछले कार्यकाल में जितनी लगन के साथ संगठन के कार्य को गति देने का काम किया था आने वाले समय में हम सब लोग एक साथ मिलकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
