देहरादून, आजखबर। धर्मा क्रिएशंस और इवेंट अनफोल्ड द्वारा नीरजा ग्रीन्स, हरिद्वार रोड पर आयोजित दून कलर फेस्टिवल 2025 में होली का रंगारंग और भव्य उत्सव मनाया गया। इस शानदार आयोजन में हजारों लोगों ने भाग लिया और संगीत, नृत्य व रंगों की धूम मचाई। इस महोत्सव की मुख्य प्रस्तुति बॉलीवुड के मशहूर गायक इंदीप बख्शी ने दी, जो अपने सुपरहिट गानों सैटरडे सैटरडे और ‘काला चश्मा’ के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके लाइव परफॉर्मेंस पर दर्शकों ने जमकर नृत्य किया और इस होली को यादगार बना दिया।
