विकासनगर, आजखबर। दून जिले के विकासगनर में बादामवाला स्थित एक रेस्टोरेंट में आगजनी के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मामले में तथ्यों की सही जानकारी न देने पर विकासनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पर गाज गिरी है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को कार्यालय अटैच कर दिया है। जबकि, उनकी जगह विनोद गुसाईं को भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, विकासनगर क्षेत्र के बादामवाला में केबिन नुमा फूस के हट बनाए गए थे। जहां रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था। इस रेस्टोरेंट में खाने पीने और बैठने थी। बीती 14 मार्च को इस रेस्टोरेंट में खाने-पीने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष ने रेस्टोरेंट के फूस के केबिन में आग लगा दी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था।
