उत्तरकाशी, आजखबर। नगर पालिका के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत की बदहाल व्यवस्था को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली की अघोषित कटौती की समस्या के कारण नगर के ड्रीम प्रोजेक्ट नलकूप पेयजल योजना का ट्रायल भी नहीं हो पा रहा है। वहीं दस्तावेज बनाने में भी समस्या हो रही है।नगर पालिका बड़कोट में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती होने से लोग काफी परेशान हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीणों से मांगे जा रहे दस्तावेज तहसील और सीएससी सेंटरों में नहीं बन पा रहे हैं। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग दिनेश सिंह, सुनील, संजय ने बताया बिजली की अघोषित कटौती होने से उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। साथ ही एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है।
