वनाग्नि पर HC ने PCCF से पूछा- दिशा निर्देशों का कितना पालन हुआ? कोर्ट में पेश होने के निर्देश

ने हाल ही में चकराता देहरादून व पौड़ी में लगी आग का संज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद पीसीसीएफ को बुधवार 19 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने उनसे पूछा है कि 2021 में हाईकोर्ट ने वनाग्नि रोकने के लिए जो दिशानिर्देश दिए थे उस आदेश का कितना अनुपालन हुआ। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।