ने कहा कि पिंडर नदी को कुमाऊं मंडल की कोसी, गरूड़ और गोमती नदी से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने नीति आयोग से केंद्र की नदी जोड़ो परियोजना में इसे शामिल करने का अनुरोध किया। इससे इस क्षेत्र के 625 गांवों के दो लाख लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में नीति आयोग की प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बोल रहे थे।
