संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर विकासनगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले रविदास मंदिर में पूजा और हवन किया गया। श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कल्याणपुर स्थित गुरु रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ढोल नगाड़ों के साथ आयोजित इस शोभायात्रा में लोगों ने संत रविदास के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाई। संत रविदास के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
