तहसील क्षेत्र के बुरास्वा गांव के निवासी सत्यम भारती ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड हैंडबाल टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। स्थानीय युवा के प्रदर्शन से उनके गांव व जौनसार बावर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है। सत्यम रावत अपने चाचा के साथ देहरादून में रहते हैं। जहां से उन्होंने हैंडबाल को अपना कॅरिअर के रूप में अपनाया। जिला स्तर और उसके बाद प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसरों के साथ सत्यम को बंगलुरु समेत देश के कई राज्यों में हैंडबाल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिला। हाल में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हैंडबाल की प्रदेश टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए टीम को कांस्य पदक प्रदान किया गया है।
