सत्र के लिए अब तक पक्ष-विपक्ष के 30 विधायकों की ओर से विधानसभा सचिवालय को 500 से अधिक सवाल प्राप्त हुए हैं। ये सवाल बजट सत्र को गरमाएंगे।18 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के लिए विधायकों के सवालों का जवाब संबंधित विभाग तैयार करने में जुटा है। पहली बार देहरादून विधानसभा में पेपरलेस सत्र की शुरुआत की जाएगी। विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। शुरुआत में विधायकों को किसी तरह असुविधा न हो। इसके लिए विधायी कार्यों व सूचनाओं के लिए पेपर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
