ऐसे में परीक्षा को लेकर बोर्ड के छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए अमर उजाला की ओर से छात्रों व उनके अभिभावकों के लिए विशेष संवाद आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य परीक्षा के दौरान छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है।सोमवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ न्यूरो साइकोलॉजिस्ट व सीबीएसई काउंसलर डॉ. सोना कौशल, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर प्रो. डॉ. सुशील ओझा, मनोचिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष, एसोसिएट प्रो. डॉ. जया नवानी और गांधी अस्पताल की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. निशा सिंगला ने बच्चों व उनके अभिभावकों को न सिर्फ स्वास्थ्य टिप्स बल्कि उनके सवालों के जवाब भी दिए।
