पशुपालन विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायत बादामावाला के छोटूवाला में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुपालक किसानों को सरकार के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। पशु प्रदर्शनी में स्थानीय पशुपालक अंजु व सुभाष की गाय और आवेश की बछिया को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।पशु प्रदर्शनी में विकासनगर के पशु चिकित्सा अधिकारी एसके गुप्ता ने विभाग के स्तर से संचालित की जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। इसके साथ ही डॉ. मंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री पशुधन मिशन व पशुधन बीमा योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी हासिल करके उनका लाभ उठाना चाहिए।
Leave a Reply