कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में 27 जनवरी को जेल भेजे गए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को शुक्रवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई। प्रकरण में पुलिस की ओर से दायर हत्या के प्रयास की धारा हटाने की याचिका को निरस्त करते हुए सीजेएम की अदालत ने रिमांड नामंजूर कर दिया। अब जिला जज की अदालत में जमानत याचिका दायर की जाएगी।26 जनवरी को खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर हमला किया था। पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग की थी।
Leave a Reply