शतरंज में अभिनीत सिन्हा रहे पहले स्थान पर

 वीर अर्जुन स्कॉलर्स एकेडमी में रविवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अभिनीत सिन्हा पहले, अमित दूसरे, सार्थक रावत तीसरे, कुलदीप चौथे और एमवी विश्वास पांचवें स्थान पर रहे। पहले स्थान पर रहने वाले को 3500 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2800 रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2000 रुपये, चौथे स्थान पर रहने वाले को 1400 रुपये और पांचवें स्थान प्राप्त करने वाले को 1000 रुपये और मेडल से सम्मानित किया गया। संवाद