ग्राम ढाकी स्थित एक मकान में रविवार को सांप दिखाई देने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को दोपहर साढ़े 12 बजे ग्राम पंचायत ढाकी स्थित एक मकान में सांप दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को अपने कब्जे में कर लिया। उन्होंने बताया कि सांप इंडियन रेट स्नेक प्रजाति का था। जिसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया गया है। संवाद