पुलिस के अनुसार, गुलशन पत्नी परवेज निवासी ग्राम धनपुरा ने शिकायत दी। बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अफराइल, उसके पुत्र समीर, सुहेल मामूली बात को लेकर उसके घर में घुस आए। गाली-गलौज कर उससे और परिवार के लोगों से मारपीट कर दी। पत्थर से उस पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोर होने पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकले।
