देहरादून, आजखबर। गढ़ी कैंट क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल अब धरातल पर आने वाली है। सीवरेज की समस्या के समाधान को लेकर शहरी विकास विभाग के जारी किये गये शासनादेश के बाद कैंट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
