सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में जनपद पौड़ी के पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इंस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से धूमाकोट क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन स्थापित करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नैनीडांडा और रिखणीखाल ब्लॉक में 1200-1300 पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन निवास करते हैं, जिन्हें सीएसडी कैंटीन की सुविधा के लिए लैन्सडाउन या रामनगर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर पूर्व सैनिक वृद्ध हैं और लंबी दूरी तय कर लैन्सडाउन या रामनगर जाना पड़ता है।
