उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून के हल्दूवाला में बॉर्डर-2 के सेट पर अभिनेता सनी देओल और निर्देशक अनुराग सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ परिषद के संयुक्त सीईओ डॉ. नितिन उपाध्याय भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, लोकेशन विविधता और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर सार्थक चर्चा हुई।
