वन विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक गहतोड़ी का निधन

देहरादून। उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, उन्होंने दून अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि, कैलाश गहतोड़ी 2017 और 2022 में चंपावत से विधायक का चुनाव जीते थे। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *