C.M धामी ने अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया

C.M धामी ने अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया

अल्मोड़ा/देहरादून। C.M पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आर्य इंटर कॉलेज, देघाट, अल्मोड़ा में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। देघाट में आयोजित जनसभा में C.M ने सभी देवी-देवताओं, देघाट, सालम और सल्ट की क्रांति में आजादी के आंदोलन में अपना योगदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन को इस क्षेत्र के लोगों शहीदों ने आगे बढ़ाया है।

देघाट, सालम और सल्ट गोलीकांडों में आठ शहीद  आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि

इतिहास में आजादी के आंदोलन का जब भी जिक्र आएगा इस क्षेत्र को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी यहां पर अजय टम्टा जी को विजय बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में अपील करते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अजय टम्टा जी हमेशा क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि सल्ट विधानसभा के लिए राज्य सरकार ने हमेशा बढ़ चढ़कर काम किया है।

C.M ने कहा कि सल्ट विधानसभा में निरंतर विभिन्न विकास योजनाओं का कार्य जारी है। भविष्य में भी इस क्षेत्र से कई बड़े कार्य प्रस्तावित हैं। उन्होंने पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव प्रदेश के विकास के साथ भारत को विश्व शक्ति बनाने, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में हम सबको अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और प्रधानमंत्री जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उन्हीं के नेतृत्व में भारत परम वैभव की ओर बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी एक लक्ष्य और विचार के लिए काम करती है। विकसित भारत को विश्व गुरु बनाना ही भाजपा का लक्ष्य है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *