उत्तराखंड निदेशालय कोषागार लेखा संघ की अंतरिम कार्यकारिणी का गठन, योगेंद्र कुमार बने अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड राजकीय विभाग निदेशालय कोषागार लेखा संघ की अंतरिम कार्यकारिणी गठित की गई। निदेशालय कोषागार, साइबर कोषागार एवं कैंप कार्यालय हल्द्वानी , भुगतान एवं लेखा कार्यालय दिल्ली के समस्त लेखाकारों एवं सहायक लेखाकारों द्वारा चुनाव कराए गए। कार्यकारिणी में योगेंद्र कुमार को अध्यक्ष एवं गोपाल बिनवाल को सचिव, कोमल उप्रेती को उपाध्यक्ष, अंकुश नवानी को संयुक्त सचिव, जतिन कपूर को कोषाध्यक्ष चुना गया। शिवम शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। कार्यकारिणी गठन में मुख्य अतिथि राजेंद्र पुंडीर द्वारा लेखाकारों एवं सहायक लेखाकारों का मार्गदर्शन किया गया। कैंप कार्यालय हल्द्वानी एवं भुगतान एवं लेखा कार्यालय दिल्ली में कार्यरत लेखाकारों एवं सहायक लेखाकारो द्वारा ऑनलाइन माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभा किया गया।।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *