काम में लापरवाह कर्मचारियों को सरकार करेगी जबरन रिटायर, सीएम ने दिए चिह्नित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कार्य संस्कृति में और अधिक सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दायित्व का कायदे से पालन न करने वाले कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।