संसदीय कार्यमंत्री के बयान से खफा कांग्रेस MLA प्रीतम, दी कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफे की चेतावनी

प्रीतम सिंह का मीडिया को दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमचंद अग्रवाल संसदीय कार्यमंत्री के पद पर रहने लायक नहीं है। विधानसभा सत्र के दौरान सदन में जिस तरह से उनका व्यवहार रहा है, वह पद के अनुरूप नहीं था। सदन में चर्चा के दौरान हर समय संशय खो देते हैं। भाजपा को सोचना चाहिए था कि संसदीय कार्य मंत्री बना रहे हैं। सदन के साथ कार्यमंत्रणा बैठक में भी उनका स्वभाव पद के अनुरूप नहीं रहता है। गंगा किनारे पूजा अर्चना करने से पाप नहीं धूल जाते हैं। उन्हें गंगा मैया से सद्बुद्धि देने की कामना करनी चाहिए।