रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा…ED के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता विजय सारस्वत, करीब 70 सवालों का किसा सामना

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच में कांग्रेस नेता विजय सारस्वत शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। उन्होंने ईडी के कई सवालों का सामना किया, जिनमें से कुछ में वह असहज भी नजर आए। हालांकि, अधिकारियों ने अपने सवाल जारी रखे। बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में कुछ और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।