धनोल्टी, चकराता और बुरांशखंडा में बिछी बर्फ की सफेद चादर…शीतलकर का प्रकोप, देखें तस्वीरें

बृहस्पतिवार को मसूरी में सुबह बारिश और सात हजार फीट ऊंचाई वाले लालटिब्बा, चार दुकान क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई।हालांकि, बर्फ ज्यादादेर तक टिक नहीं पाई। बर्फ गिरते देख स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों में उत्साह दिखाई दिया। मसूरी में ठंड से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। उधर, धनोल्टी, चकराता, बुरांशखंडा में झमाझम बारिश के बाद जमकर बर्फ पड़ी। धनोल्टी में घर की छतों, वाहनों, पेड़, पौधों पर बर्फ जम गई। पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए।