बंशीपुर में 150 परिवारों को कूड़े की छंटाई के लिए बांटे कूड़ेदान

नगर पालिका, हरबर्टपुर की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के टूलकिट में दिशानिर्देश के अनुपालन में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने बंशीपुर वार्ड में 150 परिवारों को गीले और सूखे कूड़े छंटाई के लिए कूड़ेदान दिए। उन्होंने लोगोें से गीले और सूखे कूड़े को अलग कर देने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को नगर पालिका हरबर्टपुर के बंशीपुर वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष ने घर-घर जाकर परिवारों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने के लिए कूड़ेदान दिए। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य और सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने लोगों को गीले और सूखे कूड़े की पहचान और छंटाई की प्रकिया बताई।