क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी प्रतिदिन दिखाई दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी व जंगल किनारे स्थित छानियों के आसपास गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। उधर पशुओं पर हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की घोषणा करने वाला वन विभाग लापरवाह बना हुआ है। वन विभाग के इस रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी भी बढ़ रही है।
