वह अपने अन्य तीन साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। एसडीआरएफ ने युवक के शव को गंगा से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम घाट पर चार युवक नहा रहे थे। सभी गाजियाबाद के एक कॉलेज के बीटेक के छात्र बताए जा रहे हैं। नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया। वह गहरे पानी में चला गया। जब तक अन्य साथी कुछ सोचते वह नजरों से ओझल हो गया।
Leave a Reply