अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह प्रदेश की राजधानी देहरादून में कांवेट स्कूल के समीप एकत्रित हुए और रैली के लिए रेंजर्स मैदान की ओर निकल पडे। आयोजित प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और सचिन पायलट समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। आयोजित रैली में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली पूरी तरह से लोकतंत्र विरोधी है। जिससे देश के संविधान की गरिमा को ठेस पहंुच रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार का यही रवैया रहा तो देश में अराजकता फैलने लगेगी।
Leave a Reply