जिलाधिकारी की अभिनव कार्य से एक ओर जहाँ कोरोनेशन अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। वहीं शहर के बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम की आइडिया मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं, आधुनिकता की दौड़ में ऑटोमेटेड पार्किंग मैदानी क्षेत्रों के वाहनों की पार्किंग के लिए बढ़ावा दे रही हैं। वहीं दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले जनमानस में डीएम की आईडिया की उपज ऑटोमेटेड पार्किंग, उन्हें आधुनिकता से रूबरू कराने के साथ ही अपनी स्मृति में आधुनिकता की सुखद अनुभव करा रहे हैं।
