प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकडों महिलाओं ने कांग्रेस भवन से घण्टाघर तक कैन्डल मार्च निकालकर पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा मारे गये पर्यटकों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए, उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस असवर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत के लिए भारत सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा पाकिस्तान की इस तरह की कार्यरता पूर्ण हरकतों को देश के लोग कब तक झेलते रहेंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि इस बार भारत सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की बारदार करने में दुश्मन हजार बार सोचे।
