बीकेटीसी की हैलीकॉप्टर शटल सेवा एवं चार्टर हैली प्रतिनिधियों से बैठक

बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति तथा बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में सेवाप्रदाता  हैली शटल सेवा/चार्टर हैली कंपनियों के प्रतिनिधियों की आज केनाल रोड कार्यालय सभागार देहरादून में  आयोजित बैठक में श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था बनाये जाने पर चर्चा हुई।इस बात पर आम सहमति रही कि सभी तीर्थयात्रियों को धामों में सुगमतापूर्वक दर्शन हों ।