संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीबाजार स्थिति टमाटर वाली गली में नाले के पास रहने वाले हरि मिनोचा ने अपने मकान के नीचे दुकानें बना रखी है तथा उन दुकानों को रहने के लिए किराये पर दे रखा है। बुधवार प्रातः हरि मिनोचा के बेटे ने मकान के नीचे स्थित एक दुकान का शटर थोडा सा खुला देखा तो उसने शटर उठा कर देखा तो उसके होश उड गये। उसने देखा कि वहां पर किराये पर रहने वाला मदन सिंह पंवार मुंह के बल लेटा हुआ था। उसने उसको पास से देखा तो वह मृत अवस्था में था। उसने तत्काल इसकी सूचना अपने पिता हरि मिनोचा को दी। सूचना मिलते ही हरि भी वहां पर पहुंचा तो उसने मदन को मृत अवस्था में देखकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।