19 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनकर अपने अपने गृह जनपदों को लौट चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। आज श्री झण्डे जी आरोहण के बाद पहला रविवार है। छुट््टी का दिन होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी चहल पहल रही। शनिवार को भी भारी संख्या में दून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी।
Related Stories
February 3, 2026
