आईसीएआर-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून द्वारा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान निधि, आईसीएआर के अंतर्गत एक क्षेत्रीय प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा क्रियान्वित परियोजना सतत कृषि विकास हेतु एग्रिप्रेन्योरशिप तकनीकी, संस्थागत नवाचार एवं रणनीतियाँ का एक भाग था। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. बांके बिहारी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें विभिन्न एग्रिप्रेन्योरशिप मॉडल्स व प्रणालियों से परिचित कराया।
