देहरादून, आजखबर। उत्तराखंड का प्रोडक्शन हाउस साउंडस्टार्सयूके जिसे हाल ही में यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन दिया गया है, ने अपने नवीनतम म्यूजिक वीडियो “कमाल करदे हो” की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग का उद्घाटन बंशीधर तिवारी द्वारा किया गया और अपनी शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड को फ़िल्म डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के लिए साउंडस्टार्सयूके की सराहना की। उत्तराखंड के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, साउंडस्टार्सयूके ने राज्य की मनोरम लोकेशनों में 100 गानों की शूटिंग करने की योजना की घोषणा की। इस पहल से न केवल उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी बड़े स्तर पर पहचान मिलेगी।
