युवा लोक गायक सौरभ मैठाणी ने पौड़ी जनपद के द्वारीखाल क्षेत्र के बरसूड़ी गांव निवासी तृप्ता के साथ शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में सात फेरे लिए। इस अवसर दोनों पक्षों के 40 से अधिक लोग मौजूद थे।बुधवार को सौरभ और तृप्ता की हल्दीहाथ की परंपराओं का निर्वहन किया गया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर परिसर के अलग-अलग जगहों पर दोनों का मंगल स्नान किया। इस मौके पर महिलाओं ने मांगल गीत भी गाए गए। वैदिक विवाह परंपरा के तहत सभी परंपराओं के निर्वहन के बाद दोपहर बाद अखंड ज्योति के समक्ष वर-वधू ने सात फेरे लिए। साथ ही विवाह के अन्य रस्में पूरी कीं।
