तेलपुर बाईपास रोड पर हनुमत धाम के पास एक ट्रक पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। इसके चलते सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी चौपहिया वाहन चालकों को वाहन निकालने में हुई। मंगलवार दोपहर को तेलपुर बाईपास से एक ट्रक बाबूगढ़ से तेलपुर की ओर आ रहा था। तेलपुर बाईपास पर नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। हनुमत धाम के पास ट्रक कच्ची सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। करीब दो घंटे तक ट्रक गड्ढे में फंसा रहा। सड़क संकरी होने के कारण मार्ग गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि ट्रक कुछ देर बाद निकल गया था।
