थाना पुलिस को त्यूणी बाजार में 50 लीटर लाहन को नष्ट करवा दिया। थाना प्रभारी विनय मित्तल को त्यूणी बाजार के पास शांति कॉलोनी में सरकारी नल के पास कुछ लोगों के कच्ची शराब बनाने के लाहन रखने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन, शराब तस्कर पहले ही मौके से भाग गए। पुलिस को मौके पर एक प्लास्टिक के ड्रम में 50 लीटर लाहन मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि लाहन को नष्ट करवा दिया गया है।
Leave a Reply